Breaking News

असम के नेशनल हेल्थ मिशन में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम में अलग-अलग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। मेडिकल ऑफिसर, मैनेजर, इंजीनियर और प्रोग्रामर समेत 9 अलग-अलग पोस्ट हैं जिन पर भर्ती होनी है। वही हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई है जिसकी जानकारी अधिकारिक विज्ञापन से ली जा सकती है। खास बात ये है कि कुल पदों की 3 फीसदी सीट दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित की गई है। अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करने जा रहे हैं तो आवेदन से पूर्व तमाम पदों के लिए निर्धारित ज़रूरी अर्हताएं जान लेना आवश्यक है ताकि आवेदन पत्र भरने के दौरान भूल से भी कोई भूल ना हो। याद रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वही कुछ ज़रूरी जानकारियां हम भी आपको दे रहे हैं जो इस प्रकार है-पद का नाम और संख्याकुल 9 पद हैं जिनमें ट्रेनिंग कंसल्टेंट के 1, मेडिकल ऑफिसर के 300, प्रोग्रामर के 1, असिस्टेंट इंजीनियर के 7, क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट के 10, अर्बन हेल्थ कोर्डिनेटर के 2, ज़ोनल इंजीनियर के 1, आशा प्रोग्राम मैनेजर के 1 और स्टेट प्रोग्राम कोर्डिनेटर एनसीडी के 1 पद खाली है जिन्हे भरने की कवायद शुरू कर दी गई है।शैक्षिक योग्यताहर पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है जिसकी जानकारी विस्तार से आप अधिकारिक विज्ञापन से ले सकते है।आयु सीमाआयु सीमा की विस्तार से जानकारी अधिकारिक विज्ञापन से लेंऐसे करें आवेदनआवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। जो नेशनल हेल्थ मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 20 सितंबर, 2018 तक जारी रहेगी।चयन प्रक्रियाइन पदों पर अभ्यर्थी का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी। इंटरव्यू के आधार पर ही आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस नौकरी की ज्यादा जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करेंअधिकारिक वेबसाइट का लिंकSarkari Naukri List, सरकारी नौकरी लिस्ट

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mn8ltC

कोई टिप्पणी नहीं