सावधान- बाजार में बेच रहे हैं कैंसर वाले केले, दांव पर लगा रहे है सबकी जान

बाजार में बिक रहे हैं जहरीले केले जिसकों खा कर आप भी हो सकते हैं कैंसर के मरीज जी हां बाजार में मिलने वाले केलों को पकाने के लिए उसमे जहरीले प्रदार्थ मिलाये जाते हैं जिसको खा लेने से आप कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी के शिकार हो सकते हैं आपको बता दें की केलों को समय से पहले पकाने के लिए उसमे कैल्शियम कार्बाइट डाला जाता है जिससे कैंसर की बिमारी हो सकती है. असम राज्य कृषि विपणन विभाग के अध्यक्ष पालित कुमार बोरा ने शुक्रवार को पंजाबाडी स्थित विपणनक्षेत्र में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही. इससे पहले बोरा ने केला पकाने वाले केंद्र का उद्घाटन भी किया। यह केला महोत्सव 25 सितम्बर तक चलेगा इस अवसर पर बोरा ने एनजीबी ग्रीन के सहयोग से ए एंड आग्रेनिक्स द्वारा जैविक विधि से पकाए गए केलों को देवब्रत- मालभोग के नाम से बाजार में उतारे जाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि देवब्रत मालभोग ना सिर्फ कार्बाइट तथा अन्य प्रकार के घातक रसायन से मुक्त है बल्कि पुष्टिदायक भी है. उन्होंने बताया कि दरंगगिरि के युवा केला कृषक देवब्रत राभा के नाम पर इस केले का नामकरण हुआ है क्योंकि राभा ने 54 हजार मालभोग केले के पेड़ लगाकर इस इतिहास रचा है. उन्होने कहा कि प्रारंभिक चरण में प्रतिदिन 5 टन रखा गया है. श्री बोरा ने बताया कि केला महोत्सव के माध्यम से हम न सिर्फ असम में पीड़ा होने वाले विभिन्न जाति के केलों को राष्ट्रिय पहचान दिलाना चाहते हैं बल्कि यहाँ के स्थानीय केला किसानों को बाजार भी उपलब्ध करना चाहते हैं.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PBiGUU
कोई टिप्पणी नहीं