Breaking News

वंडर गर्ल हिमा दास का गुवाहाटी में जोरदार स्वागत, बिछा रेड ट्रैक कार्पेट


देश की स्टार ट्रैक ऐंड फील्ड महिला ऐथलीट हिमा दास एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के बाद पहली बार असम पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। असम के ढिंग में जन्मी हिमा ने एशियन गेम्स में एक 3 पदक जीते हैं। इंडोनेशिया में आयोजित हुए एशियन गेम्स में हिमा ने 2 सिल्वर और एक गोल्ड मेडल जीता। उनकी टीम ने मिक्स्ड 4x400 मीटर में सिल्वर जीता आैर महिला 4x400 में गोल्ड हासिल किया। एशियन गेम्स-2018 की ट्रिपल मेडलिस्ट हिमा दास का गुवाहाटी पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। हिमा के लिए गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एक अलग तरह का कारपेट बिछा था, जिस पर ट्रैक बनाया गया था। इंडोनिशया से मंगलवार को दिल्ली पहुंचे एशियाड चैम्पियंस से पीएम मोदी ने मुलाकात की आैर सभी पदक विजेताओं को बधाई भी दी। एशियन गेम्स में पदक जीतने के बाद हिमा को गृह मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी सम्मानित किया। उन्हें 20 लाख रुपये का चेक भी दिया गया। इससे पहले महिला ऐथलीट हिमा दास समेत अन्य खिलाड़ियों का इंडोनेशिया से दिल्ली आने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। बता दें कि असम सरकार ने भी हिमा काे 1.60 करोड़रुपए देकर सम्मानित करने को एेलान किया था। मंगलवार को असम विद्यार्थी एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य सचिव लख्य कोंवर ने बताया था कि दो स्वर्ण पदक के लिए एक करोड़ आैर दो रजत के लिए 60 लाख रूपए की राशि सरकार की आेर से हिमा को दी जाएगी। गौरतलब है कि एशियन गेम्स से पहले हिमा ने इसी साल अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी महिलाओं की 400 मीटर रेस का गोल्ड जीत चुकी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M5PCTz

कोई टिप्पणी नहीं