पति के सर से प्यार के भूत को उतारने के लिए बीवी ने किया जो, आप सोच भी नहीं सकते

पति था किसी और के प्यार में पागल बीवी ने सरेआमकी जमकर धुनाई, जी हां पति के सर चढ़े प्यार के भूत को उतारने के लिए एक बीवी ने वो रास्ता अपनाया जो आप सोच भी नहीं सकते हैं. घटना सिलीगुड़ी के गौरांगपल्ली इलाके की है जहां उत्पल साहा नामक एक आदमी के सर शादीशुदा होने के बावजूद किसी और औरत के लिए प्यार का भूत सवार हो गया तो फिर क्या था किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनाने के कारण इलाके के लोगो ने जमकर उसकी सामूहिक पिटाई की।स्थानीय सूत्रों के अनुसार उत्पल साहा की शादी हो चुकी है और उसकी एक बेटी भी है। एक वर्ष पहले कूचबिहार के तूफानगंज की निवासी एक महिला के साथ उत्पल साहा में अवैध संपर्क शुरू हुआ था।उसकी पत्नी को इस संबंध के बारे में पता चल गया। इसके बाद पत्नी ने पोड़ाझाड़ में दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। बाद में उक्त महिला व उत्पल साहा को गौरांगपल्ली मे लाकर इलाकावासियों ने उत्पल की सामूहिक पिटाई की।इस घटना की खबर पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही भक्तिनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ कर थाने में लेकर गयी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PMQVsR
कोई टिप्पणी नहीं