Breaking News

कम पैसे करनी है विदेश यात्रा तो बाली है फरफेक्ट


अगर आप कम पैसे में विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो बाली जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां के समुंद्री बीच आपका दिल जीत लेंगी। यहां की ठंडी हवा आपके दिल को छू जाएंगी। आपको वापस आने का दिल ही नहीं करेगा। अपने एतिहासिक धरोहरों और समुद्री तट के कारण यह सदियों से दुनिया के आकर्षण का केंद्र रहा है।यहां लोग अपने एडवेंचर के शौक को पूरा करने के लिए पहाड़ों पर ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग, राफ्टिंग और वाटर स्पोर्ट्स का मजा लेना पसंद करते हैं। बाली का समुद्री किनारा बहुत लंबा है। यहां पर जाकर आपको शांति का एहसास होगा। बाली के समुद्री किनारे पर जाकर आप कुछ एडवेंचर करने का मजा ले सकते हैं। बाली जाकर बनाना बोट राइड करना ना भूले। यह बोट राइड में बनाना शेप की हवा वाली बनी होती है। जिसे एक स्पीड वाली बोट से बांध लिया जाता है। जब यह वोट समुद्र की लहरों के बीच से होते हुए गुजरती है तो आपको रोमांच और एडवेंचर का एहसास होता है।कैसे जाएंदिल्ली से बाली की राजधानी डेनपासर के लिए कई उड़ानें है। जिससे आप आसानी से बाली पहुंच सकते हैं। आप बाली की यात्रा करने के लिए टूर पैकेज भी ले सकते हैं। यह काफी सस्ता पड़ेगा। कहां ठहरें-राजधानी डेनपासर में ठहरने के लिए एक से बढ़कर एक होटल हैं। जहां आप ठहर सकते हैं। जिसमें पार्क रेजि कुटा, रामायना रिजोर्ट, मेलिया बाली, माका विला, द साकाला रिजोर्ट इत्यादि शामिल हैं। जिसका किराया 1500 रुपए से शुरू होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PV1HNq

कोई टिप्पणी नहीं