Breaking News

कर्नाटक का तुमकुर, खूबसूरती ऐसी आने को हो जाएंगे मजबूर


बैंगलोर से 70 कि.मी की दूरी पर स्थित तुमकुर कर्नाटक का एक खूबसूरत शहर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए काफी जाना जाता है। अपने दर्शनीय आकर्षणों के बल पर ये देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। यह शहर बैंगलोर से एक शानदार वीकेंड गेटवे के रूप में भी माना जाता है। अपने सुखद मौसम के साथ यहां का शहरी और ग्रामीण परिवेश पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आता है।इन सब के अलावा इस शहर का अपना अलग इतिहास भी है, तुमकुर का ज्ञात इतिहास यहां के गंगा परिवार से शुरु होता है, जो इस क्षेत्र पर राज किया करते थे। इसके अलावा इस प्राचीन शहर पक राष्ट्रकुट, चोल, विजयनगर, मैसूर के वाडियार और चालुक्य आदि दक्षिण साम्राज्यों ने भी शासन किया था।यहां आप कालेश्वर मंदिर, सिद्धारा बेटा, पावागढ़ किला, गोरवनहल्ली महालक्ष्मी मंदिर, देवआर्यनदुर्ग आदि शानदार जगहें घूम सकते हैं।कैसे पहुंचे- हवाई जहाज से तुमकुर जाने के लिए दिल्ली से बैंगलोर जाना होगा। यहां से आप बस से तुमकुर आसानी से पहुंच सकते हैं। तुमकुर के लिए दिल्ली से कई सीधी ट्रेन है। जिससे आप कम खर्च में यहां पहुंच जाएंगे। कहां ठहरें-यहां ठहरने के लिए बहुत सारे होटल हैं। जहां आप रुक सकते हैं। जिसमें होटल विलासी कंफर्ट, स्काई लॉज, होटल तुमवे कंफर्ट, नवीन कंफर्ट, इत्यादि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NNNvth

कोई टिप्पणी नहीं