Breaking News

इस बार मां दुर्गा होंगी कुछ अलग, बनने को है तैयार आठ मंजिला प्रतिमा


दुर्गा पूजा की तैयारियों से लगभग पूरा देश सराबोर है जगह जगह दुर्गा प्रतिमा की धूम अभी से लगने लगी है लेकिन इसी बीच हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जो आपकी बेताबी और भी बढ़ा देगी । जी हां इस वर्ष आप भी कर सकते हैं मां दुर्गा के विशाल दर्शन क्योंकि इस बार गुवाहाटी में ऐसी दुर्गा प्रतिमा बन रही है, जिसे आसमान में सिर उठाकर देखना होगा, ये आठ मंजिला होगी और दावा है कि ये दुनिया की सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा होगी। गुवाहाटी की विष्णुपुर दुर्गा पूजा कमेटी इसे बना रही है. इसकी ऊंचाई 101 फुट बताई गई है जो कि एक रिकार्ड होगा इसे गिनीज बुक में शामिल किया जाएगा। इसे बनाने के पीछे जो आर्किटैक्ट हैं वह मुस्लिम हैं. उनका नाम है राज अहमद. उनका कहना है, हम इसके जरिए दुनिया को पर्यावरण और भक्ति का संदेश देना चाहते हैं. पूजा 24 सितंबर से शुरू होगी यानि इसे शुरू होने में मुश्किल से 12-13 दिन बचे हैं. बांसों की बनाई जा रही संरचना को देखकर इसकी ऊंचाई का अंदाज लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि सबसे पहले दुर्गा मां की प्रतिमा कोलकाता में बांस के जरिए 88 फीट की बनाई गई थी। जिसे वहां की प्रसिद्ध पार्क दुर्गा समिति ने बनाया था लेकिन गुवाहाटी में इसे उससे 13 फीट और ऊंचा बनाया जा रहा है। जिसके लिए भारी मात्रा में ट्रकों में भरकर बांस लाया जा रहा है. दुर्गा प्रतिमा का ढांचा लगभग खड़ा हो चुका है.इसके बाद इसे कागज, कपड़ों और साज सज्जा के दूसरे सामानों के जरिए रंगरूप देना शुरू किया जाएगा. इसे गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बनाया जा रहा है। इस प्रतिमा की ऊंचाई को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा की इसे गिनीज बुक रिकार्ड में शामिल किया जा सकता है, लिहाजा गिनीज बुक की टीम भी इसे देखने आ रही है दुर्गा पुजा की तैयारी तो जोरो पर है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती प्रशासन के समने यह है की इस मूर्ति की भव्यता देखने के लिए जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित कर पाना। बहरहाल मूर्ति की झलक देखने के लिए लोगो के साथ साथ मीडिया की बेताबी भी बढ़ रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xrUmgQ

कोई टिप्पणी नहीं