Assam की गोल्डन गर्ल हिमा दास के कोच पर लगा रेप का आरोप

असम की गोल्डन गर्ल हिमा दास के कोच निपोन दास पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। ये आरोप एक महिला खिलाड़ी ने लगाया। खिलाड़ी ने निपोन के खिलाफ 22 जून को बसिस्था पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया है। 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने कोच पर रेप और धमकी सहित कई आरोप लगाए हैं। इस ऐथलीट को निपोन ने गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रेनिंग दी थी। हालांकि, कोच ने एथलीट को झूठा और मनगढ़ंत करार दिया है। असम के स्पोर्ट्स एवं यूथ वेल्फेयर डिपार्टमेंट के कमिश्नर और सेकेट्ररी आशुतोष अग्निहोत्री ने भी कोच पर लगे इन आरोपों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, निपोन दास पर यौन शोषण का आरोप लगा है। हम जांच करा रहे हैं।दूसरी ओर, एथलीट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि कोच निपोन ने मई में उसका यौन शोषण किया था। इंटर स्कूल नेशनल टूर्नमेंट में असम का प्रतिनिधत्व कर चुकी पीड़ित महिला खिलाड़ी ने निपोन दास पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसका सौरासाजी में ट्रेनिंग के दौरान यौन शोषण किया था। एथलीट का कहना है कि कोच ने उसे धमकी दी थी कि अगर इस बारे में उसने किसी को बताया तो उसे खेल और ट्रेनिंग से बेदखल कर दिया जाएगा। बता दें कि निपोन को हिमा जैसे खिलाड़ियों को निखारने का श्रेय दिया जाता है। दूसरी ओर, निपोन दास ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि महिला एथलीट झूठी है। वह ऐसे आरोप इसलिए लगा रही है, क्योंकि वह उसे गुवाहाटी में हुए राष्ट्रीय अंतरराज्यीय ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप (26 से 29 जून) में असम की टीम में जगह नहीं दिला सके थे। निपोन ने ऐथलीट को ट्रेनिंग देने की बात की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा कि एथलीट 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भाग लेती है और मुझ से प्रशिक्षण लेती थी। वह मुझे पर टीम में सिलेक्शन के लिए दबाव बनाती थी। मैं ऐसा नहीं कर सकता था, इसलिए उसने झूठी और मनगढ़ंत शिकायत दायर कर दी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zwJIri
कोई टिप्पणी नहीं