Breaking News

Asian Games 2018: क्‍लोजिंग सेरेमनी में छाए बॉलीवुड के कलाकार, भारत के झोली में आए रिकॉर्ड 69 मेडल


18वें एशियन गेम्स का समापन समारोह जकार्ता के जीबीके मेन स्‍टेडियम में जबर्दस्‍त आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रामों के बीच सम्‍पन्‍न हुआ। इंडोनेशिया 1962 के बाद पहली बार एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा था और इस सफल आयोजन से देश को 2032 ओलंपिक की दावेदारी करने का आत्मविश्वास भी मिला है।बता दें कि भारत ने 18वें एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य के साथ कुल 69 पदक जीते हैं, जो कि इन खेलों में उसका सबसे अच्‍छा प्रदर्शन है। कुल पदकों के मामले में भारत ने 2010 एशियाई खेलों की पीछे छोड़ दिया। 2010 में भारत को 51 पदक मिले थे। 18वें एशियाई खेलों में भारत की ओर से पूर्वोत्तर राज्यों के भी कई खिलाड़िया शानदार प्रदर्शन किया है। एशियाई खेलों के 18वें संस्करण के सफल आयोजन के बाद इंडोनेशिया अन्य अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का भी अयोजन कर सकता हैं। एशियाई खेलों की अयोजन समिति के अध्यक्ष एरिक थोहिर ने कहा, हम चाहते हैं कि हमारे विभिन्न खेल संघों के अधिकारी अन्य अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करने की प्रक्रिया शुरू करें क्योंकि इंडोनेशिया के पास अब विश्व स्तरीय आयोजन स्थल हैं। हमारे पास घुड़सवारी, नौकायन और फुटबॉल की मेजबानी करने के लिए बेहतरीन आयोजन स्थल हैं।उम्मीद के मुताबिक समापन समारोह में गाने, नृत्य और पटाखों के कारण मजे की कोई कमी नहीं थी। भारत दल की अगुआई महिला हॉकी टीम की कप्तान और ध्वजवाहक रानी रामपाल ने की। भारत के लिए भी यह यादगार खेल रहे जिसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य पदक सहित कुल 69 पदक जीते।चीन ने 18वें एशियाई खेलों में 132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 कांस्य के साथ कुल 289 पदक जीते। इसके अलावा जापान ही 200 पदकों का आंकड़ा पार कर सका। कुल 205 पदकों के साथ जापान दूसरे और 177 पदकों के साथ दक्षिण कोरिया तीसरे पायदान पर रहा।समारोह के दौरान बालीवुड को लेकर इंडोनेशिया के प्यार की झलक भी देखने को मिली जब गायक सिद्धार्थ स्लाथिया और देनादा ने ‘कोई मिल गया’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘जय हो’ जैसे लोकप्रिय गाने गाए। सच कहा जाए तो समापन समारोह में एशिया की संयुक्त भावना को दिखाया गया जिसमें भारत, चीन और कोरिया के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।भारत के सिद्धार्थ उन छह गायकों में मौजूद थे जिन्होंने अपनी स्थानीय भाषा में खेल के गान को गाया। उन्होंने प्रतिष्ठित गायक इकोन और कोरिया के सुपर जूनियर के अलावा स्थानीय गायकों इसयाना सरस्वती, दिरा सुगांदी, आरएएन और बुंगा सित्रा लेस्तारी के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन किया।अगले एशियन गेम्स की मेजबानी करने वाले देश चीन ने एक और खास परफॉर्मेंस के साथ वहां की तैयारियों की झलकियां दिखाई। यह 2022 में खेले जाएंगे। इंडोनेशिया ने अगले एशियन गेम्‍स के आयोजक चीन को मशाल सौंपी। बीच में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेसीडेंट शेख अहमद अल फहद दिखाई दे रहे हैं। मनोरंजन से भरे दो घंटे लंबे समापन समारोह के लिए स्टेडियम खचाखच भरा था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PwTf6R

कोई टिप्पणी नहीं