Breaking News

अब Aadhar में पता बदलवाने के झंझटों से मिलेगा निजात, UIDAI शुरू करेगा नई सर्विस


अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना नाम आैर अपना पता बदलना चाहते हैं। ताे अब आपको आधार में पता बदलने के लिए पसीने बहाने की जरूरत नहीं है और न ही लंबी कतार में खड़ा होना होगा। इतना ही नहीं अब आपको जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए यूआईडीएआई अगले साल से एक नयी सेवा शुरू करने जा रहा है।एक पिन से अब आप बदल सकेंगे पताभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) अगले साल अप्रैल से एक नयी सेवा शुरू करेगा। इससे आधार कार्डधारक आसानी से अपने पते में बदलाव कर सकेंगे। इससे उन लोगों को मदद मिलेगी, जिनके पास स्थानीय निवासी का प्रमाण नहीं होता है। कार्डधारक को सिर्फ एक पत्र और पिन संख्या के माध्यम से अपना पता बदलने की सुविधा मिलेगी।2019 से शुरू करने का प्रस्तावयूआईडीएआई ने मंगलवार को एक अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी कि इस नर्इ सेवा को एक अप्रैल 2019 से शुरू करने का प्रस्ताव है। यूआईडीएआई ने कहा कि जिन निवासियों के पास उनकी मौजूदा निवास स्थान का कोई मान्य प्रमाण नहीं है। वह पते के सत्यापन के लिए पिन कोड वाले आधार पत्र के माध्यम से अनुरोध कर सकते हैं। एक बार व्यक्ति को यह पत्र प्राप्त हो जायेगा, तो वह इस कूट पिन के माध्यम से एसएसयूपी ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आधार में पते का बदलाव कर सकते हैं।गौरतलब है कि इससे उन लोगों को लाभ होगा, जो किराये के घर में रहते हैं या अपना शहर छोड़कर दूसरे शहरों या स्थानों पर श्रमिक के तौर पर काम करते हैं। यूआईडीएआई ने कहा कि इस नर्इ सेवा का प्रायोगिक परीक्षण एक जनवरी, 2019 से शुरू होगा और एक अप्रैल, 2019 से इसका परिचालन शुरू करने का प्रस्ताव है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CIRguH

कोई टिप्पणी नहीं