Breaking News

खुशखबरीः अब घर बैठे आपके खाते में आएंगे 9 हजार रुपए, जानिए कैसे


अब घर बैठे आपको मिलेंगे 9 हजार रूपये और वो भी बिल्कुल मुफ्त जी हां शायद आपको इस बात पर यकीन न हो लेकिन ऐसा होने जा रहा है। सरकार की एक योजना के तहत हर साल 18 करोड़ लोगों के खाते में करीब 9 हजार रुपए आएंगे।ये पैसा सरकार आपको फूड सब्सिडी के रूप मे देने की योजना बना रही है और इसके लिए बकायदा ट्रायल भी शुरू किया जा रहा है। मौजूदा समय में सरकार राशन कार्ड धारकों को खाने पर सब्सिडी दे रही है। मतलब आप राशन की दुकानों से एक से लेकर तीन रुपए प्रति किलो तक गेंहू या चावल खरीद सकते हैं उसके लिए सरकार को प्रति किलो 20 से 25 रुपए तक घाटा उठाना पड़ता है। देश की सावर्जनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस)में इतनी खामी हैं कि कई ऐसे लोग भी सरकार की सब्सिडी का फायदा उठा लेते हैं जो इसके हकदार नहीं होते। मौजूदा प्रणाली की खामियों को दूर करने के लिए सरकार नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। जिसके तहत बीपीएल और एपीएल परिवारों को हर महीने सब्सिडी वाले राशन की बजाए सब्सिडी की रकम केश में दी जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक देश में एपीएल और बीपीएल कैटागरी के राशनकार्ड धारकों की संख्या 18 करोड़ के पार है। सरकार के आंकड़े के मुताबिक सब्सिडी वाले अनाज का फायदा करीब 81 करोड़ लोगों को मिलता है और इस पर हर साल सरकार का 1.40 लाख करोड़ रुपया खर्च होता है। यानी सरकार हर महीने करीब 11 हजार 666 करोड़ रुपए का खर्च फूड सब्सिडी की रूप में करती है। तो अगर इस रकम को एक परिवार में पांच सदस्य मानकर वितरीत किया जाए तो हर परिवार को महीने में औसतन 750 रुपए तक कि सब्सिडी मिल सकती है। ये हर राज्य में अलग भी हो सकती है। इस हिसाब से देश के 18 करोड़ लोगों को हर साल 8 से लेकर 9 हजार रुपए तक की नकद राशि अनाज खरीदने के लिए उनके खातों में मिलेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wFa3BP

कोई टिप्पणी नहीं