Breaking News

इस स्कीम में हर महीने जमा करने होंगे सिर्फ 84 रुपए, एक साल बाद मिलेंगे 24 हजार


हर इंसान अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचा कर रखना चाहता है ताकि बचार्इ गए पैसे उसके उस वक्त में काम आ सके जब वह बूढ़ा हो जाए। अगर आप भी अपने बुढ़ापे के लिए पैसे बचाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक एेसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें कम से कम पैसे जमा करने पर आपको मिल सकती है बड़ी बचत। जी हां इस स्कीम में अापको सिर्फ 84 रुपए जमा करने हैं और आपको हर साल 24,000 रुपए मिलेंगे। आपको बता दें कि हम अटल पेंशन योजना की बात कर रहे है। यह मोदी सरकार की एक बेहतरीन योजना है जिसे 2015 में लाया गया था। अगर आपकी उम्र 18 साल है और 60 साल बाद आपको हर महीने पैसे लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर स्कीम साबित हो सकती है।18 वर्ष के आयु के हर इंसान को महीने मात्र 84 रुपए जमा कराने होंगे। 60 साल के बाद उसे हर महीने 2,000 रुपए का पेंशन दिया जायेगा। 60 साल के बाद यह पेंशन आपको तब तक मिलता रहेगा जब तक आप जीवित रहेंगे। इतना ही नहीं इस स्कीम में बीमा की भी सुविधा है। अगर स्कीम के दौरान आपको कुछ हो जता है तो आपके नॉमिनी को बीमा की राशी दे दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने निकटतम किसी भी बैंक में जा सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए आप इसके बारे में बैंक में पूछ सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nb972w

कोई टिप्पणी नहीं