Breaking News

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 7 सीटर Nissan कार, कीमत मात्र 4 लाख रूपए

नई दिल्ली: हमारे देश में कुछ ही दिनों में फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो जाएगी और इसके साथ ही बाजार में रौनक छा जाएगी। ये रौनक ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी दिखेगी क्योंकि फेस्टिव सीजन में कई कंपनियां अपनी नई कारों को लॉन्च करने वाली हैं। इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी अपनी पूरी फैमिली के लिए एक कार खरीदना चाहते हैं जिसमें न सिर्फ आप बल्कि आपकी बड़ी सी फैमिली एक साथ बैठ सके तो आपको Nissan की Datsun Go Plus जरूर देखनी चाहिए। कंपनी इस कार को अपग्रेड करके नए अवतार में लोगों के सामने लेकर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें।

सितंबर के महीने में लॉन्च होगी ये शानदार क्रूजर बाइक, फीचर्स और माइलेज जानकर तुरंत करेंगे बुक

डैटसन गो प्लस अब एक नए अवतार में कस्टमर्स के साथ आएगी।ये 7 सीटर कार है, अब नए लेआउट में दुनिया के सामने आएगी यानि अब इसके लुक्स से लेकर कैबिन तक सबकुछ एकदम नया दिखेगा। इसमें नई हेडलाइट्स, नया बंपर, नई ग्रिल, टेल लाइट्स में एलईडी डीआरएल्स देखने को मिलेंगे।

ऐसा करने से अब केवल 100 रुपए में मिल जाएगी रॉयल एनफील्ड की यह बाइक

go plus 2018

कार को पावर देने के लिए इसमें 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा। जो 68bhp की पॉवर और 104 nm का टॉर्क जनरेट करेगा।इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सिस्टम लगाया है।ऑटोमैटिक ऑप्शन होगा या नहीं इसके बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। आपको मालूम हो कि इस का ऑटोमैटिक cvt वर्जन इंडोनेशिया में चल रहा है।

इन खूबियों की वजह से देश की सुरक्षा में लगाई जाती है Safari Storme GS800, हुई और भी पॉवरफुल

कीमत- दिल्ली में इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4 लाख रूपए होगी, और इसका मुकाबला मारूति की अर्टिगा, वैगन आर जैसी कारों से माना जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MKp8fx

कोई टिप्पणी नहीं