उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, नागालैंड को 6 विकेट से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी में टीम उत्तराखंड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। उत्तराखंड ने नागालैंड को छह विकेट से शिकस्त दी। दीपक धपोला और मयंक मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के दम पर पहले नागालैंड की टीम को नौ विकेट पर 206 रनों पर रोक दिया। इसके बाद विकेटकीपर सौरभ रावत और वैभव सिंह की शानदारी अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत 47 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। वडोदरा, गुजरात के मोतीबाग क्रिकेट मैदान में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर नागालैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दीपक धपोला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नागालैंड के ऊपरी क्रम को ध्वस्त कर दिया। दीपक ने आठ रन के कुल स्कोर पर सबसे पहले सेडेझेली (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद 31 के स्कोर पर पवन (7) और 32 के स्कोर पर नितेश (24) को आउट कर नागालैंड को दोहरा झटका दिया।बीच के ओवरों में मयंक मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की और जोनाथन (33) और झिमोई (14) को आउट किया। एक छोर पर अबरार काजी ने टिककर बल्लेबाजी की और 96 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। नौवें विकेट के लिए उन्होंने रवि (20) के साथ मिलकर 41 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। उत्तराखंड के दीपक धपोला ने 34 रन देकर चार विकेट चटकाए। मयंक मिश्रा ने दो और डीके शर्मा, सनी राणा व मलोलन रंगराजन ने एक-एक विकेट चटकाए। खंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पिछले मैच के हीरो करणवीर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे वैभव भट्ट भी खाता नहीं खोल सके और पवन सुयाल की गेंद पर आउट हो गए। जीरो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद अनुभवी विनीत सक्सेना और वैभव सिंह ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों की साझेदारी की। विनीत ने 97 गेंदों में 43 और वैभव सिंह ने 85 गेंदों में 63 रन बनाए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत ने तेज अर्द्धशतक जमाकर टीम को आसान जीत दिला दी। सौरभ ने 46 गेंदों में नाबाद 60 और कप्तान रजत भाटिया ने 50 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी खेली। नागालैंड के लिए पवन सुयाल ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q31aZZ
कोई टिप्पणी नहीं