Breaking News

6 दिनों के बाद लोगों को मिली राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या हैं भाव


पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में लगातार होते इजाफे से लोगों को बुधवार को थोड़ी राहत मिली है। आज पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। इसका मतलब पेट्रोल-डजील आज मंगलवार के रेट पर मिलेंगे। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 82.16 और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर ही बेचा जाएगा।वहीं मुंबई में भी पेट्रोल 82.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.87 रुपए प्रति मिलेगा। इससे पहले तेल की कीमतों में लगातार 6 दिनों तक बढ़ोतरी दर्ज की गई थी जिसके बाद बुधवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली।गडकरी ने माना आसमान छू रही हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतेंइससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को माना कि पेट्रोल आैर डीजल की कीमतें आसमान छू र ही है और इनसे जनता परेशान हो रही है। गडकरी ने तीसरे ब्लूमबर्ग इंडिया इकनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा, ‘एक चीज है कि ईंधन के दाम काफी ऊंचे हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जब लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।’ गडकरी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि इस बात की संभावना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम नीचे आएंगे।तो इस कारण से बढ़ रही हैं कीमतें?दरअसल पिछले कुछ हफ्तों से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के लिए डॉलर के अनुपात में रुपए की गिरती कीमत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की महंगाई को जिम्मेदार बता रही हैं।इस साल 1 जनवरी से रुपए की तुलना में डॉलर 8.63 रुपए महंगा हुआ है। यह रुपए के वैल्यू में 13.5 प्रतिशत गिरावट हैं। 17 सितंबर को एक डॉलर की कीमत 72.50 रुपए है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2No892T

कोई टिप्पणी नहीं