एक कुत्ते से हो सकती है 5 लाख रु. सालाना तक इनकम, आप हो जाएंगे मालामाल, जानिए कैसे

अगर आप नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं और बजट काफी कम है तो आपके लिए डॉग फार्मिंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें महज 40 से 50 हजार रुपए के निवेश से आप हर साल 4 से 5 लाख की कमाई कर सकते हैं। कुछ खास किस्म के बेहद खूबसूरत से दिखने वाले नस्ल के कुत्तों को घर में रखने का चलन बेहद तेजी से बढ़ रहा है। ये कुत्ते न केवल आपके साथ खेल कर टेंशन फ्री रखने में मदद करते हैं और आपके बच्चों का मनोरंजन करते हैं। किसी एक खास ब्रीड की फीमेल डॉग बाजार में 40 से 50 हजार रुपए मिल जाती है। बस आपको यह फीमेल डॉग खरीदनी है और उसे पालना है और कुछ समय बाद इन्सेमनेट (गर्भाधन) कराकर आप कुछ समय बाद पैदा होने वाले बच्चे बेचकर कमाई कर सकते हैं। आप जब फीमेल डॉग खरीदें तो उसकी उम्र लगभग 6 माह होनी चाहिए, जो 10 महीने की उम्र होने तक हीट पर आती है और मेल डॉग से 20 हजार रुपए या एक बच्चे के बदले मीटिंग करवाकर गर्भाधान करवा सकते हैं। 55 से 60 दिन के बाद बच्चे होंगे, जिन्हें दो महीने बाद बेचा जा सकता है। इस काम में आप सोशल मीडिया या ऑनलाइन मार्केटिंग का सहारा ले सकते हैं। जैसे ही, आप पपी बेचने की सूचना देंगे, आपके पास ऑर्डर आने लगेंगे। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यदि आप ऐसी कुत्तों की फीडिंग (खाने) पर कितना खर्च आएगा। छोटे पपी को चार बार आधा कप, रेडीमेड फूड पेडीग्री, डूल्स, रालल्स कैनॉल दिया जाता है। इसमें डूल्स की 20 किलो का 3200 रुपए में मिलने वाला फूड एक पपी के लिए दो साल का पर्याप्त भोजन है। इसके अलावा 700 रुपए में पार्गोवायरस व डिस्टेंपर के साथ एंटी रेबिज के प्रति वर्ष इंजेक्शन लगते है। इसके अलावा किसी भी जेनरिक मेडिकल स्टोर से हड्डी के लिए कैलसियम, पाचन के लिए लीवोजन सीरप और चमकदार बाल के लिए ईवीयॅन विटामीन ई की कैपसूल या फीश ऑयल जो बेहद सस्ते रेट में है लेकर सुबह शाम निधाार्रित मात्रा में दे सकते है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LS0F2C
कोई टिप्पणी नहीं