Breaking News

ऑस्कर जाने वाली इस फ़िल्म को मिली सरकारी मदद, सोनोवाल सरकार ने दिया 50 लाख का फंड


आखिरकार असम सरकार ने रिमा दास की आॅस्कर नाॅमिनेटेड फिल्म विलेज राॅकस्टार के लिए 50 लाख को फंड देने का एेलान कर ही दिया है। मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ये फैसला लिया। राज्य सरकार ने यह फंड एक्टर आदिल हुसैन के अनुरोध के बाद जारी किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्टर आदिल हुसैन ने ट्वीटर पर असम सरकार से आॅस्कर में नामिनेटेड फिल्म विलेज राॅकस्टार के लिए पांच करोड़ का फंड जारी किया जाए। क्योंकि सभी देशों ने अमेरिका में पहले से ही अपना अभियान शुरू कर दिया है। तो वहीं फिल्म फेडेरेशन कमेटी के चेयरमैन एस वी राजेंद्र सिंह बाबू ने कहा कि फिल्म के प्रमोशन के लिए हमारे पास फंड की कमी है। साथ ही उन्होंने कहा कि फंड की कमी के कारण अक्सर एेसा होता है कि कर्इ भारतीय फिल्में फाइनल राउंड में पहुंच नहीं पाती है। उन्होनें 1957 में बनी फिल्म मदर इंडिया, 1988 में बनी सलाम बाम्बे! आैर 2001 में बनी लगान का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक सिर्फ तीन फिल्में ही फाइनल राउंड तक पहुंची हैं। राजेंद्र सिंह बाबू आगे कहते हैं कि मेरा हमेशा से सपना रहा है कि हम आॅस्कर के लिए एक फिल्म बनाएं। उन्हाेंने कहा कि आॅस्कर नामांकन के बाद जब दास ने मीडिया काे बताया था कि यह फिल्म आॅस्कर के लिए नाॅमिनेट हुर्इ है तो मेरी आंखों में खुशी के आंसू थे आैर मुझे गर्व हुआ। राज्य सरकार फिल्म से हटाएगी मनोरंजन टैक्सरिपोर्ट के मुताबिक असम कैबिनेट ने यह तय किया है कि वह विलेज राॅक्स्टार के ऊपर से मनोरंजन का 50 प्रतिशत टैक्स हटा देगी। यह फिल्म कई नेशनल और इंटरनेशनल फेस्टिवल में स्क्रीन्ड की जा चुकी है। इसी के साथ नेशनल तथा इंटरनेशनल अवार्ड और 65वें नेशनल फिल्म अवार्ड मे चार केटेगरी में शामिल हुई है।आपको बता दें कि ये फिल्म 28 सितम्बर को पूरे भारत में रिलीज होगी।विलेज रॉकस्टार्स की कहानीविलेज रॉकस्टार्स कहानी है धुनु नाम की एक छोटी बच्ची की जो आगे जाकर एक रॉकस्टार बनना चाहती है, पर उसकी विधवा मां के लिए उसे एक गिटार ख़रीद कर देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।धुनु अपनी ग़रीबी के आगे झुकती नहीं है और एक नकली गिटार बनाकर अपने साथियों के साथ एक बैंड बना लेती है। एक तरफ़ अपने सपनों की दुनिया में खोए बच्चों का ये रॉकबैंड और दूसरी तरफ़ बाढ़ जैसे कई मुश्किल हालातों से जूझता गांव वालों का जीवन, यही है विलेज रॉकस्टार्स की कहानी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R0svgK

कोई टिप्पणी नहीं