5 दिन में 2 बार एवरेस्ट फतेह करने वाली अंशु जामसेनपा को मिला नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश की अंशु जामसेनपा को टेंजिंग नॉरगे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2017 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित समारोह में दिया गया। अरुणाचल प्रदेश की अंशु जमसेन्पा ने पांच दिन में दो बार एवरेस्ट फतह करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यह कारनामा करने वाली वो दुनिया की पहली महिला हैं। 33 साल की अंशू दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने अबतक पांच बार एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी करने में कामयाबी हासिल की है। अंशु ने पिछले साल 13 मई(रविवार) को तड़के 1.45 बजे अपनी चढ़ाई शुरू की थी और मंगलवार(16 मई) सुबह नौ बजे उन्होंने एवरेस्ट पहुंच कर राष्ट्रध्वज फहरा दिया था। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने उन्हें पिछले साल दो अप्रैल को असम के गुवाहाटी में हरी झंडी दिखाकर एवरेस्ट की दोहरी चढ़ाई के लिए रवाना किया था।बता दें कि जामसेनपा ने मई 2011 में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी और उसके बाद उन्होंने 18 मई, 2013 को एवरेस्ट फतह किया था।
#PresidentKovind presents Tenzing Norgay National Adventure Award 2017 to Dr Anshu Jamsenpa. She is the only woman to reach the summit Mt. Everest twice in a span of 5 days.
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 25, 2018
She has climbed Mt. Everest five times and is the first Indian woman to do so. pic.twitter.com/HxqsoV7ZSi
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zuanoE
कोई टिप्पणी नहीं