Breaking News

वियतनाम : नदी में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत

हनोई। वियतनाम के मध्य कुआंग गाई प्रांत में यहां एक नदी में नहा रहे चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। नघाना हन जिले के दो परिवारों की 10 और 15 साल की दो बहनें और नौ साल के दो जुड़वा भाई शुक्रवार दोपहर बाद वी नदी में नहाने के लिए गए थे, कि तभी वे नदी के गहरे गड्ढे में फिसल गए। शनिवार सुबह चारों शवों को स्थानीय पुलिस और निवासियों द्वारा ढूंढ लिया गया।

हर साल 2 हजार से अधिक बच्चों की होती है मौत

वियतनाम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने बताया, "वियतनाम में प्रत्येक वर्ष डूबने की घटना में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।" उन्होंने कहा कि वियतनाम में डूबने वालों बच्चों की संख्या अन्य दक्षिणी एशियाई राष्ट्रों से ज्यादा है और वहीं विकसित देशों के मुकाबले 10 गुणा अधिक है। अधिकारी ने कहा कि अगर वयस्कों ने बच्चों की गतिविधियों पर करीबी से नजर रखी होती तो वियतनाम में डूबने से होने वाली कई मौतों को रोका जा सकता था।

ये भी पढ़ेंः नदी में नहाने गई 3 किशोरियां डूबी

2011 में नाव डूबने से 15 लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले साल 2011 में वियतनाम में एक नाव के डूब जाने से पांच बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई थी। इन मृतकों में चार विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। नाव में सवार 26 लोग सवार थे। ये घटना तेज हवाएं चलने की वजह से हुई थी। दिसबंर 2012 में बम के साथ खेल रहे चार बच्चों की बम फट जाने से मौत हो गई थी जबकि दो बच्चे घायल हो गए थे। लांग प्रांत में हुई इस घटना में बच्चों के अभिभावकों पर सवाल उठे थे। बता दें कि वियतनाम में अभिभावकों की गलती या लापरवाही की वजह से यहां पर सैकड़ों बच्चों की मौत हो जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ordcAu

कोई टिप्पणी नहीं