Breaking News

भारत के इस गांव में सुबह 4 बजे ही निकल जाते हैं सूर्य देवता, देखने के आते हैं हजारों लोग, देखें ये वीडियो


भारत में एक गांव ऐसा भी है, जहां सूरज की किरणें सबसे पहले पड़ती हैं। जी हां, यह गांव उत्तर-पूर्व भारत के अरुणाचल प्रदेश में है, जिसका नाम दोंग है। यह 4,070 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां सुबह 4 बजे ही सूर्योदय हो जाता है। इस सूर्योदय को देखने के लिए कई पर्यटक गांव की एक चोटी पर पहुंचते हैं। लोहित नदी और सती नदी के जंक्शन पर बसा यह गांव उस पॉइंट के पास है, जहां भारत की सीमाएं चीन और म्यांमार से मिलती हैं। इस गांव की आबादी करीब 30 लोगों की होगी, जो झोपडिय़ों में रहते हैं। इस गांव में पहुंचने के लिए आपको वलोंग से करीब 90 मिनट की ट्रैकिंग करनी होगी। बता दें, वलोंग की जमीन पर ही साल 1962 में भारत-चीन का युद्ध लड़ा गया था। इस गांव में सूरज की किरणें सबसे पहले पड़ती हैं, इसका पता साल 1999 में चला। इससे पहले माना जाता था कि सबसे पहले सूर्योदय अंडमान के कटचल टापू पर होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QFhKAm

कोई टिप्पणी नहीं