Breaking News

ड्राइवर की जान बचाने तक की ताकत रखता है ये छोटा सा डिवाइस, कीमत मात्र 392 रूपए

नई दिल्ली: आजकल मार्केट में ऐसी ऐसी कार एक्सेसरीज आ गई है कि चंद रूपयों में आपकी रेग्युलर बजट कार लग्जरी कार में बदल जाती है। आज भी हम आपको एक ऐसी डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर कार में होनी चाहिए क्योंकि ये डिवाइस किसी भी ड्राइवर के लिए बड़े काम की है। डिजीटल प्रेशर गेज नाम की ये डिवाइस एक नहीं पूरे पांच काम करती है। अब आप सोच रहे होंगे कि फिर तो ये पक्का काफी महंगी होगी। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से मिलने वाली ये डिवाइस महज 392 रू की है।

बुलेट ट्रेन से तेज दौड़ती हैं ये 5 कारें, बन चुके हैं कई रिकॉर्ड

इस डिवाइस का प्राइस अमेजन पर वैसे तो 1700 रू है लेकिन डिस्काउंट के बाद ये आपको 392 रू की मिल जाएगी। चलिए हमने इस डिवाइस की कीमत भी बता दी अब आपको बताते हैं वो बातें जिनकी वजह से हम इसे हर गाड़ी की जरूरत बता रहे हैं।

नए अवतार में आ रही है ford की ये सिडान कार, कीमत पर है सबकी निगाह

  1. रोमिक कंपनी के इस डिजीटल प्रेशर गेज से आप बाइक, कार, स्कूटर किसी के भी टायर का प्रेशर चेक कर सकते हैं।
  2. इस डिवाइस में एक नुकीले आयरन पीस लगाया गया है।कई बार ऐसा होता है कि गाड़ी के ग्लास लॉक हो जाते हैं और इंसान गाड़ी में सफोकेट फील करता है। ऐसे हालात बनने पर आप इस आयरन वाले हिस्से से कांच को आसानी से तोड़कर बाहर निकल सकते हैं।
  3. इस डिवाइस में एक सीट बेल्ट कटर भी दिया गया है ताकि अगर सीट बेल्ट का लॉक न खुले तो आप आराम से इस डिवाइस से इसे काट सकते हैं।
  4. इस डिवाइस में स्ट्रांग LED लाइट्स दी है कि घुप्प अंधेरा होने पर भी आप आसानी से काम कर सकें।इसके अलावा इस डिवाइस में कम्पास भी दिया गया है। जिससे आप आसानी से डायरेक्शन पता कर सकते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wLrhgc

कोई टिप्पणी नहीं