Breaking News

3 साल की बच्ची से 15 साल के लड़के ने किया रेप


असम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कामरूप जिले में 15 साल के एक लड़के ने 3 साल की बच्ची से कथित रूप से बलात्कार किया। घटना गुरुवार शाम की है। आरोपी चॉकलेट का लालच देकर बच्ची के घर में घुसा और वहां उससे रेप किया। घटना से कामरुप जिले के सोनतोलि चार इलाके में सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान अनवर हुसैन के रूप में हुई है। अनवर हुसैन गुरुवार शाम बच्ची के घर में घुस गया। उस वक्त बच्ची अकेली थी। हुसैन मिठाईयां व चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची के घर में घुसा और कथित रूप से बलात्कार किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पीडि़ता का परिवार तुरंत घर पहुंचा। उन्हें बच्ची बेहोशी की अवस्था में मिली। हालांकि हुसैन घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा। इस बीच शुक्रवार को आरोपी के परिवार के सदस्यों ने पीडि़त परिवार पर हमला कर दिया। आरोपी हुसैन के परिवार के सदस्यों ने पीडि़त परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा। पीडि़त व आरोपी के परिवार के बीच हुई हिंसक झड़प में पीडि़त परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी के खिलाफ समारिया पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपी हुसैन अभी भी फरार है। उधर राज्य के बोकाखाट में दो लोगों ने 17 साल की किशोरी से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। घटना बुधवार शाम की है। मामला तब प्रकाश में आया जब पीडि़ता के माता पिता ने गुरुवार को बोकाखात पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीडि़ता बुधवार को अपने घर से बोकाखात बाजार जा रही थी। दो लोग बाइक पर लड़की के पास पहुंचे और उसे लिफ्ट के लिए अप्रोच किया। जब लड़की लिफ्ट के लिए सहमत हो गई तो आरोपी उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और बलात्कार किया। घटना के बारे में तब पता चला जब पीडि़ता ने अपने माता पिता को सारी जानकारी दी। बोकाखात पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान भास्कर दत्ता और बुबुल बोरा के रूप में हुई है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NGdWgt

कोई टिप्पणी नहीं