Breaking News

क्रिकेट इतिहास में रनों के हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत, 292 रनों से हारी ये टीम


बिहार ने आणंद में विजय हजारे ट्रॉफी घरेलू वनडे टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप के मुकाबले में सिक्किम को महज 46 रन पर समेट कर 292 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज की। विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में रनों के हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले बड़ौदा ने पिछले सत्र में असम को 279 रन से हराया था।बिहार ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर रहमतुल्लाह के 103 गेंद में 156 रन की पारी की बदौलत 338 रन का स्कोर खड़ा किया, जिन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 10 चौके और आठ छक्के जमाए। सलामी बल्लेबाज बाबुल कुमार (112 गेंद में 92 रन) ने दूसरे छोर पर उनका साथ दिया, जिससे दोनों ने 166 रन की साझेदारी निभाई।इसके जवाब में सिक्किम की टीम 31 ओवर में 46 रन पर सिमट गई, उसके केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। बिहार के लिए कप्तान केशव कुमार और अनुनय सिंह ने तीन-तीन जबकि रेहान खान ने दो विकेट प्राप्त किए। यह बिहार की लगातार पांचवीं जीत है, जिससे उनके छह मैचों में 22 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर चल रही उत्तराखंड से पूरे छह अंक की बढ़त बनाए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qq3FWH

कोई टिप्पणी नहीं