Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफीः खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मेघालय को मिली बड़ी जीत, अरुणाचल को 256 रन से हराया


मेघालय क्रिकेट टीम ने विजय हजारी ट्रॉफी 2018-19 के पांचवे दिन प्‍लेट ग्रुप में पुनीत बिष्‍ट की शानदार शतकीय पारी और गेंदबाजी में अभय नेगी के सात विकेट की मदद से अरुणाचल प्रदेश को 256 रनों से हरा दिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में उत्‍तरखंड ने भी नागालैंड पर छह विकेट से जीत दर्ज की।बारिश के चलते मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के बीच केवल 43 ओवरों का मैच खेला गया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्‍लेबाज पुनीत बिष्‍ट 135(90) की शतकीय पारी की मदद से मेघायल ने 43 ओवरों में 317/4 रन ठोक दिए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान अरुणाचल प्रदेश की टीम ने मैच की शुरुआत में ही घुटने टेक दिए।अरुणाचल प्रदेश की टी 26 ओवरों में 61 रन पर ही ऑलआउट हो गए। मेघायल के लिए अभय नेगी ने सात विकेट निकाल टीम की 256 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई। पुनीत का ये करियर बेस्‍ट स्‍कोर भी है। इससे पहले उन्‍होंने सर्वाधिक 118 रन बनाए थे।प्‍लेट ग्रुप में दूसरा मुकाबला नागालैंड और उत्‍तराखंड के बीच हुआ जिसमें उत्‍तरखंड ने छह विकेट से जीत दर्ज की। नागालैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में अबरार काजी की 75 रन की पारी की मदद से 206 रन बनाए। इस लक्ष्‍य को उत्‍तराखंड ने 47 ओवरों में बना लिया। वैभव सिंह 63(85) और सौरभ रावत 60*(46) ने उत्‍तराखंड के लिए अर्धशतकीय पारी खेली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OPaCQB

कोई टिप्पणी नहीं