Breaking News

24 घंटे में बहुत तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


दक्षिण पश्चिम मानसून झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में सक्रिय रहा जबकि जम्मू-कश्मीर, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना में कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बहुत तेज तथा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर हिस्सों में तथा गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में बारिश हुयी।इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और केरल के कुछ हिस्सों में तथा हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मराठवाड़ा और तेलंगाना के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम राजस्थान में आमतौर पर मौसम शुष्क रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LNTNDr

कोई टिप्पणी नहीं