चाईबासा में 21 से खेला जाएगा झारखंड-त्रिपुरा के बीच क्रिकेट मैच, टाॅस करेगा फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित ईस्ट जोन विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट मैच के तहत झारखंड एवं त्रिपुरा के बीच खेले जाने वाला तीन दिवसीय मैच 21 से 23 अक्टूबर तक स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस संदर्भ में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सचिव को लिखित जानकारी दी है। इससे पहले इस मैदान पर 2007 से लेकर अब तक कुल 11 मैच खेले जा चुके हैं और इन सभी मैचों में झारखंड की जीत हुर्इ है।बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड को हराना आसान नहीं पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि जीत के मामले में चाईबासा का बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम झारखंड के लिए शुरू से भाग्यशाली रहा है। इस कारण झारखंड के खिलाड़ी यहां पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलने उतरते हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने चाईबासा को मैच आवंटित करने के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीसीसीआर्इ के द्वारा आयोजित होने वाला यह ट्राफी अंडर-16 के लिए होता है। टॉस करेगा फैसला मैदान बड़ा नहीं होने के कारण बड़े मैच चाईबासा को नहीं मिल रहे हैं। मैच के लिए मैदान पूरी तरह तैयार है। ग्राउंड व पिच को बहुत अच्छी तरह तैयार किया गया है। हमेशा की तरह पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मौसम भी खेल के अनुरुपइसके विपरित झारखंड की टीम होम ग्राउंड में अपने खेल का प्रदर्शन शत-प्रतिशत बनाए हुए है। यहां के दर्शक भी झारखंड टीम को पूरा सपोर्ट करते हैं। जिससे खिलाडि़यों को फायदा होता है। मौसम भी खेल के अनुरुप है जिससे किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने की उम्मीद है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N3gZhq
कोई टिप्पणी नहीं