चीन से आए पानी ने मचाया कोहराम, भारतीय वायुसेना ने 219 लोगों को बचाया

चीन की सियांग नदी (भारत में ब्रह्मपुत्र) में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण अरुणाचल और असम के निचले इलाकों में बाढ जैसे हालत हो गए हैं। अरूणाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित एक द्वीप में फंसे 19 लोगों को वायुसेना ने हवाई मार्ग से सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि असम के धेमाजी जिले से 200 से अधिक लोगों को बचाया गया।मूल रूप से तिब्बत से निकलने वाली सियांग नदी में चीन द्वारा रिकॉर्डतोड़ पानी छोड़ा गया है, जिस कारण मेघालय के तीन जिलों में भी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। सियांग नदी लोहित और दिबांग नदी के साथ मिलकर असम में ब्रहमपुत्र नदी में तब्दील हो जाती है। खबरों की मानें तो अरूणाचल के पूर्वी सियांग जिले में जिला प्रशासन के अनुरोध पर वायुसेना ने पिछले 24 घंटों से फंसे 19 लोगों को बचाया गया। मेघालय में पश्चिमी गारो हिल्स, उत्तरी गारो हिल्स और दक्षिण गारो हिल्स के उपायकुत को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। साथ ही अगले 24 घंटों में किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चीन की तरफ से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण ब्रह्मपुत्र के जलस्तर में अभूतपूर्व वृद्धि हो सकती है। अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईटानगर से व्यक्तिगत तौर पर बचाव अभियान पर नजर रख रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों द्वारा बचाये गये 200 अन्य लोग पूर्वी सियांग के निकट धेमाजी में खेती के लिए चले गये थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wxwTeG
कोई टिप्पणी नहीं