Breaking News

बॉलीवुड में 20 साल बिताने के बाद ये भारतीय कार खरीद पाए थे अनुराग कश्यप

नई दिल्ली: फिल्म 'गुलाल', 'उड़ान', 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' जैसी दमदार फिल्में बनाने वाले जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप को बॉलीवुड में उनकी देसी फिल्मों की वजह से जाना जाता है। अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में बने रहने के लिए जी तोड़ मेहनत की थी जिसकी बदौलत आज वो ये मुकाम हासिल कर पाएं हैं कि हर कोई उन्हें पहचानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी सफलता मिलने के बावजूद भी अनुराग कश्यप को अपनी पहली कार खरीदने में 20 साल का लंबा समय लग गया और आखिर में उन्होंने किसी महंगी विदेशी कार को नहीं चुना बल्कि एक भारतीय कार को खरीदने का फैसला लिया।

महज 3 लाख में चाहिए धाकड़ SUV तो यहां पर होगा आपका सपना पूरा

दरअसल इस बात का खुलासा अनुराग कश्यप ने खुद ही किया था कि बॉलीवुड में अच्छी फिल्में देने के बाद भी उन्हें अपनी खुद की कार खरीदने में 20 साल का समय लग गया। यह बात किसी को भी हैरान कर सकती हैं लेकिन हकीकत यही है।

बॉलीवुड में 20 साल बिताने के बाद जब अनुराग ने नई कार खरीदने का फैसला लिया तब उन्होंने भारतीय ब्रांड महिंद्रा की XUV कार को चुना। उन्होंने इस बात का ख़ास ख्याल रखा कि ये कार भारतीय हो साथ ही बेहद ही स्टाइलिश भी हो। यह एक SUV कार है।

जानें XUV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

XUV की बात करें तो यह कार 4585 mm लंबी और 1890 mm चौड़ी और 1785 ऊंची है। XUV एक 7 सीटर कार है जिसमें 2179 cc का इंजन दिया गया है जो 3750 rpm पर 140 bhp की मैक्सिमम पावर और 2800 rpm पर 330 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

मजह 2 लाख में खरीदें 10 लाख वाली कार, स्टाइल के साथ मिलेगा जबरदस्त पावर

यह कार 16kmpl का माइलेज देती है। इस कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिए गए हैं। इस कार को 12.66 से लेकर 16.82 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MguQ3r

कोई टिप्पणी नहीं