Breaking News

पितृ पक्ष 2018: इन पवित्र स्थानों पर करें श्राद्ध, जानिए किस तिथि पर आएगा कौन सा श्राद्ध


हिंदू धर्म में पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष का काफी महत्व है यह वो समय होता है जब हिंदू धर्म के लोग अपने पूर्वजों और पितरों के प्रति आस्था प्रकट करते हैं। इस दौरान कई लोग श्राद्ध के लिए पवित्र स्थानों का रुख करते हैं। माना जाता है कि इन पवित्र स्थानों पर श्राद्ध की परंपराएं पूरी करने पर आपके पूर्वजों और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। देश में कई ऐसे पवित्र स्थान है जहां श्राद्ध पक्ष को सबसे शुभ माना जाता है यहां हम आपको इन्ही स्थानों की जानकारी दे रहे हैं। गया- यह बिहार का एक प्राचीन शहर है जो फागू नदी के किनारे पर स्थित है। इस जगह का काफी महत्व है और श्राद्ध पक्ष के दौरान यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। पुरी- जगन्नाथ पुरी चार धामों में से एक है यहां भगवान जगन्नाथ का मंदिर है। यह धार्मिक और पवित्र स्थान है जहां पितृ पक्ष और श्राद्ध पक्ष की क्रिया करने को काफी शुभ माना जाता है। ऋषिकेश- उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश का काफी धार्मिक महत्व है हिमालय की तलहटी में बसे ऋषिकेश से होकर ही गंगा नदी निकलती है। श्राद्ध पक्ष के दौरान यहा काफी लोग पिंडदान करते हुए दिख जाएंगे। हरिद्वार- यह हिंदू धर्म के मुताबिक सात सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। हरिद्वार से निकलकर ही गंगा नदी मैदानी इलाकों में पहुंचती है। इसे हरिद्वार यानि हरी का द्वार कहा जाता है। यह एक पवित्र स्थान है। द्वारका- गुजरात में स्थित भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका एक प्रमुख तीर्थ स्थान है। यहां द्वारकाधीश मंदिर में भगवान के दर्शन करने हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इलाहबाद- यह स्थान कुंभ और अर्ध कुंभ के लिए प्रसिद्ध है। यहां गंगा और यमुना नदी आकर मिलती हैं। शुभ तिथियों पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है। कालीघाट- कोलकाता में स्थित कालीघाट माता काली के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह फेमस शक्तिपीठों में से भी एक है। यहां श्राद्ध मनाने से आपके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलेगी क्योंकि यह एक धार्मिक और पवित्र स्थान है। किस तिथि को कौन सा श्राद्ध आएगा24 सितंबर 2018 पूर्णिमा श्राद्ध25 सितंबर 2018 प्रतिपदा श्राद्ध26 सितंबर 2018 द्वितीय श्राद्ध27 सितंबर 2018 तृतिया श्राद्ध28 सितंबर 2018 चतुर्थी श्राद्ध29 सितंबर 2018 पंचमी श्राद्ध30 सितंबर 2018 षष्ठी श्राद्ध1 अक्टूबर 2018 सप्तमी श्राद्ध2 अक्टूबर 2018 अष्टमी श्राद्ध3 अक्टूबर 2018 नवमी श्राद्ध4 अक्टूबर 2018 दशमी श्राद्ध5 अक्टूबर 2018 एकादशी श्राद्ध6 अक्टूबर 2018 द्वादशी श्राद्ध7 अक्टूबर 2018 त्रयोदशी श्राद्ध, चतुर्दशी श्राद्ध8 अक्टूबर 2018 सर्वपितृ अमावस्या

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I4pzvo

कोई टिप्पणी नहीं