इसे कहते हैं किस्मत, उधार लिए थे 200 रुपए, एक झटके में बन गया डेढ़ करोड़ का मालिक

रातोंरात करोड़पति बनने की कहानियां आपने भी सुनी होंगी, लेकिन पंजाब के संगरूर जिले में ऐसा असली में हुआ है। यहां मनोज कुमार नाम के एक मजदूर को लॉटरी ने करोड़पति बना दिया। किस्मत के इस खेल में मनोज ने 1.5 करोड़ रुपये जीते हैं।सबसे दिलचस्प बात यह है कि लॉटरी के टिकट को खरीदने के लिए मनोज ने 200 रुपये उधार लिए थे। दरअसल, मनोज ने पंजाब राज्य राखी बंपर 2018 प्रतियोगिता के लिए लॉटरी का टिकट खरीदा था जिसमें उन्हें पहला इनाम मिला है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मनोज बुधवार लॉटरी के डायरेक्टर टीपीएस फुलका से मिले और अपना दावा पेश किया। डायरेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया की पेमेंट जल्द से जल्द किया जाएगा। लॉटरी के लकी ड्रा की घोषणा 29 अगस्त को हुई थी। इसी के साथ यह खुलासा हुआ था कि 1.5 करोड़ रुपये के पहले दो इनाम दो टिकट होल्डर को दिए जाएंगे जिसमें मनोज भी शामिल हैं। यूं तो मनोज ने कभी सोचा नहीं होगा कि एक दिन वह करोड़पति बन जाएंगे लेकिन लॉटरी ने ऐसा संभव कर दिया है। मनोज इस रुपयों से अपने सभी सपने पूरे कर सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oL6ANA
कोई टिप्पणी नहीं