क्रिकेट की दुनिया में महज 17 साल के खिलाड़ी ने किया बड़ा कमाल

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने मणिपुर को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। तीन जीत से टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बल मिला है। साथ ही टीम अंक तालिका में बिहार के बाद दूसरे स्थान पर भी पहुंच गई है। गुजरात के गोकुलभाई सोमाभाई पटेल स्टेडियम नांदेड में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर मणिपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर मणिपुर को 37.4 ओवर में 125 रन पर ढेर कर दिया। मणिपुर के लिए यशपाल सिंह ने एक छोर से टिककर बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों में 76 रन बनाए। पी प्रफुल्लमनी (13) और लखन अर्जुन रावत (10) के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। उत्तराखंड के सनी राणा ने 27 रन देकर तीन, शुभम सौंडियाल, मयंक मिश्रा व मलोलन रंगराजन ने दो-दो और करणवीर कौशल ने एक विकेट चटकाया। उत्तराखंड की शुरुआत शानदार रही और दोनों ओपनर बल्लेबाजों आर्य सेठी और विनीत सक्सेना ने बेहतरीन अर्द्धशतक जमाए। विनीत ने 72 गेंदों में नाबाद 52 और आर्य सेठी ने 77 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इसके बाद खेलने उतरे करणवीर कौशल ने नौ गेंदों में 18 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी। उत्तराखंड की क्रिकेट टीम में शामिल सबसे कम उम्र के खिलाड़ी आर्य सेठी ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले ही मुकाबले में शानदार अर्द्धशतक लगाया। 17 साल आठ माह के आर्य 52 रन बनाने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि आउट होने से पहले वह टीम की जीत सुनिश्चित कर चुके थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OhdWHc
कोई टिप्पणी नहीं