Breaking News

हिमा दास को असम सरकार की सौगात, 1.60 करोड़ रुपए से करेगी सम्मानित


एशियन गेम्स 2018 में एक स्वर्ण आैर दो रजत जीतने वाली असम के हिमा दास को राज्य सरकार 1.60 करोड़ रूपए देकर सम्मानित करेगी। बता दें कि हिमा ने 18वें एशियन गेम्स में एक स्वर्ण आैर दो रजत जीते हैं इससे पहले वे फिनलैंड में जुलार्इ में आयाेजित आर्इएएएफ विश्व चैंपियनशिप के अंडर-20 महिला के 400 मीटर दौड़ में पदक हासिल कर चुकी हैं। फिनलैंड में 400 मीटर में स्वर्ण जीतकर हिमा ने इतिहास रचा था आैर एेसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी। मंगलवार को असम विद्यार्थी एवं युवा कल्याण विभाके राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य सचिव लख्य कोंवर ने बताया कि दो स्वर्ण पदक के लिए एक करोड़ आैर दो रजत के लिए 60 लाख रूपए की राशि सरकार की आेर से हिमा को दी जाएगी। बता दें कि जकार्ता से हिमा मंगलवार को दिल्ली पहुंची अौर वे सात सितंबर को गुवाहाटी जाएंगी। जहां राज्य सरकार श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में में एक कार्यक्रम का आयोजन कर हिमा का सम्मामिन करेगी। ये कार्यक्रम खेल विभाग आैर यूथ वेलफेयर के द्वारा आयाेजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल चीफ गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PHVW5U

कोई टिप्पणी नहीं