Breaking News

सिर्फ 1,382 रुपये देकर खरीद सकते हैं Hero की ये शानदार Bike, 1 लीटर में देती है 80 किमी से ज्यादा का माइलेज

आज के समय में युवाओं को ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं। जिस तरह से पेट्रोल की कीमत जरूरत से ज्यादा बढ़ती जा रही है तो उसको देखते हुए सिर्फ अधिक माइलेज वाली बाइक्स की एकमात्र विकल्प हैं। अगर आप भी अधिक माइलेज देने वाली हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको कम कीमत में स्प्लेंडर खरीदने के लिए आसान तरकीब बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- Fortuner को धूल चटाएगी Mahindra की ये सबसे सस्ती 8 सीटर कार, माइलेज जानकर उड़ जाएंगे होश

पावर और स्पेसिफिकेशन
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस बाइक 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 8.36 पीएस की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। लाइट वजन वाली ये बाइक 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

ये भी पढ़ें- ये है भारत की सबसे सस्ती Sedan कार, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर पेट्रोल में 80.6 किमी का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये बाइक 87 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। मात्र 12.2 सेकंड में ये बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- मात्र ढाई लाख रुपये में मिल रही है Tata Safari, खरीदने का इससे अच्छा ऑफर दोबारा नहीं मिलेगा

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में ड्रम ब्रेक, किक स्टार्ट, लो फ्यूल वार्निंग लैंप, बॉडी ग्राफिक्स, पास स्विच और टेक्नोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- लग्जरी कार से भी ज्यादा हाइटेक फीचर्स से लैस है Harley Davidson की ये Bike

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 48 हजार रुपये है। इस बाइक को 10,751 रुपये की डाउन पैमेंट देकर 1,382 रुपये प्रति माह (36 माह) तक की आसान किश्तों में खरीदा जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Cosno0

कोई टिप्पणी नहीं