Breaking News

11 साल की मानसिक रोगी के साथ रेप, फांसी देने की मांग


असम के चिरांग जिले के सिदली थानांतर्गत गोरूभाषा में एक 11 साल की मानसिक रोगी नाबालिक लड़की के साथ रेप की घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार बिसालीपाड़ा का निवासी काबीराज अजगर अली गोरूभाषा की रहने वाली मानसिक रोगी के घर गया था आैर कहा कि मै इसको ठीक कर दूंगा। लेकिन इसके लिए 15 सौ रूपए चाहिए।लड़की की मां के पास रुपए नहीं थे। तो उसने काबी राज अजगर अली से कहा कि आप बैठिए मैं पास के घर से रुपए मांग कर लाती हूं। जैसे ही वह घर से बाहर गर्इ वैसे ही काबीराज लड़की को अकेली पाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया आैर भाग गया। लड़की मां जब घर वापस आर्इ तो उसने मां को सारी बात बतार्इ।मां ने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी आैर सिदली थाने में एफआर्इआर दर्ज करवार्इ। घटना की जानकारी होते ही रविवार को बोड़ोलैंड जनजाति सुरक्षा मंच व मंत्री चंदन ब्रह्मा ने गोरूभाषा जाकर लड़की के परिवार वालों से मुलाकात की आैर पुलिस से आरेापी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा। इसके साथ ही बीपीएफ आैर गोरूभाषा आंचलिक अब्सू के लोगों ने भी पीड़िता की मां से भेंट की। साथ ही सभी दल आैर संगठनों ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपी को फांसी की मांग की है। अखिल हिंदी भाषी विकास परिषद के अध्यक्ष संजय तिवार आैर सचिव दिलीप सेठिया ने घटना की निंदा करते हुए बलात्कारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवार्इ करने आैर फांसी की मांग की है ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NdJ5dS

कोई टिप्पणी नहीं