Breaking News

ये कैसी रस्म,दुल्हन को बारातियों के सामने करना पड़ता है सेक्स


शादी के वक्त दुल्हे के दोस्तों का नए जोड़ों को थोड़ा परेशान करना,उनसे हंसी मजाक और छेड़छाड़ पूरी दुनिया में आम बात है। जूते चुराई से लेकर सुहागरात तक तमाम ऐसी रस्में हैं जहां हंसी मजाक की गुंजाइश बन जाती है। चीन में एक रस्म है नोउहान। जिसमें शादीशुदा जोड़े से सुहागरात को लेकर कुछ मजाक किए जाते हैं और दुल्हन की सहेलियों को भी थोड़ा बहुत छेड़ा जाता है।नोउहान के नाम पर चीन में जो हो रहा है वो पूरी दुनिया को शर्मसार करने वाली घटना है। नाउहान का ही एक हिस्सा है जिसमें जोड़े को पूरी बारात के सामने सेक्स करने की नकल करके दिखाना होता है। समय के साथ इस रस्म में नकल शब्द गायब हो गया है। साथ ही दुल्हन की सहेलियों के साथ हंसी मजाक की जगह यौन हमले ने ले ली है। लड़कियां विरोधी करती हैं लेकिन सरेआम उनके कपड़े उतार दिए जाते हैं। उनके साथ वो सब होता है जो विकृत है। मार्च में चीन के अभिनेता बाओ बेरिअर और अभिनेत्री बाओ वेन्क्वियान की शादी के वक्त वीडियो वायरल हुआ था। दुल्हन की सहेली लियु यान को 5 लड़के पकड़ कर उठाए हुए थे और पूल में फेंकना चाहते थे। लियु रो रहीं थी और चिल्ला रही थी लेकिन कोई नहीं सुन रहा था। बाद में किसी और लड़की ने लियु को बचाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर जो बहस शुरू हुई उसमें भी कई लोगों ने लियु यान को ही दोषी ठहराया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wtCeDu

कोई टिप्पणी नहीं