असमः तीन स्थानों पर आग से मची अफरा-तफरी

गुवाहाटी। महानगर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से जहां उन इलाकों में अफरा -तफरी का माहौल रहा, वहीं दमकल की गाड़ियां एक स्थान से दूसरे स्थान पर दौड़ती नजर आईं । अग्निकांड की घटना उलुबाड़ी, लताशील व फैंसी बाजार में हुई। बीते गुरुवार को उलुबाडी़ के बीके काकती रोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के पास बने मकान से आग की लपटें उठने लगी। इस बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही पानबाजार से चार, चांदमारी से तीन, पांडु व दिसपुर से दो-दो तथा लोखरा से एक समेत कुल 12 दमकल की गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। इसी बीच घर में मौजूद रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग के डीएसपी रामचंद्र भक्त ने बताया कि अगि्नकांड में पांच दुकानें व छह घर जलकर खाक हो गए। हालांकि इसमें हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि समय रहते ही पांच रसोई गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे और बड़ा हादसा होने से टल गय़ा । अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना से पूर्व सुबह करीब 9 बजे लताशील खेल मैदान के पास विक्रम बुजरबरूवा नामक व्यक्ति की बिल्डिंग के तीसरे माले पर स्थित जेसीबी इंडिया प्रा.लि.नामक कार्यालय में आग लगने की खबर दमकल विभाग को दी गई। खबर मिलते ही तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और चंद मिनटों में ही आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में एयरकंडिशन, कंप्यूटर, प्रिंटर, जेरोक्स मशीन आदि जलकर खाक हो गए। प्रांभिक जांच में आग लगने कि मुख्य वजह अगरबत्ती बताया गया है । इधर बुधवार की रात फैंसी बाजार के एसआरसीबी रोड सि्थत जैन मंदिर के बाहर मौजूद ट्रांसफाॅर्मर से रह - रहकर आग की चिंगारी निकलने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते ही इसकी सुचना विध्दुत व दमकल विभाग को दे दी ।खबर मिलते ही इलाके में बिजली काट दि गई और इलाका में बड़ा हादसा होने से टाल दिया गया। इलाके में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल छाया रहा ,और दिन भर दमकल कि गाडि़यां इधर से उधर घुमती रही ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wvPOGt
कोई टिप्पणी नहीं