Breaking News

सोशल मीडिया पर BJP के नेताओं को थोक के भाव मिल रही सलाह, जानिए क्या है वजह


इन दिनों सोशल मीडिया पर भाजपा नेताआें को मुफ्त में सलाह दी जा रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग भाजपा नेताआें से कह रहे है कि वे दीनदयाल उपाध्याय रोड पर बने पार्टी के नए दफ्तर की वास्तु पूजा कराए। कई लोगों ने तो यह भी सलाह दी है कि भाजपा इसे वहां से हटा कर वापस अशोक रोड पर ले जाए। एेसा कहने के पीछे लोगों का मानना है कि जब से भाजपा का दफ्तर नई जगह गया है तब से पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। अगर राजनीतिक रूप से पार्टी के लिए एक अच्छी खबर आ रही है तो चार बुरी खबरें भी मिल रही हैं। यही वजह है कि लोगों का अब लगने लगा है कि भाजपा के लिए ये नर्इ जगह अपशगुन है। नए दफ्तर में आने के बाद भाजपा सिर्फ त्रिपुरा चुनाव जीतीभाजपा के नए दफ्तर का उद्घाटन इस साल 18 फरवरी को हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दफ्तर का उद्घाटन किया और रिकार्ड समय में इसे पूरा कराने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद किया। उसके बाद से देश में जितने भी चुनाव हुए हैं उनमें भाजपा सिर्फ एक त्रिपुरा में जीती है। हालांकि भाजपा ने मेघालय और नागालैंड में भी सरकार बना ली पर वहां पार्टी को जीत नहीं मिली। मेघालय में तो 37 सीटों पर चुनाव लड़ कर भाजपा सिर्फ दो सीट जीत पाई। कर्नाटक चुनाव में भाजपा को नहीं मिला बहुमत उसके बाद कर्नाटक का चुनाव हुआ तो पार्टी बहुमत तक नहीं पहुंच सकी और कांग्रेस व जेडीएस ने उसे सरकार बनाने से रोक दिया। जिस उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा की 73 और विधानसभा की 325 सीटें जीतीं वहां वह पहले गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट का चुनाव हारी और फिर कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा का चुनाव हार गई। भाजपा महाराष्ट्र की भंडारा गोंदिया सीट का चुनाव भी हार गई। पालघर सीट पर जैसे तैसे इज्जत बची पर उस जीत ने शिवसेना के साथ उसकी दूरी और बढ़ा दी। नए दफ्तर में जाने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने दिया बड़ा झटकाचुनावी हार जीत के अलावा भाजपा को नए दफ्तर में जाने के बाद एक बड़ा झटका उसके सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने दिया। उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया। भाजपा की दूसरी सहयोगी जेडीयू अलग तेवर दिखा रही है। यूपी सहित कई राज्यों में अंदरूनी कलह शुरू हो गई है। इसी बीच पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक मनोहर पर्रिकर गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिनका इलाज अमेरिका में चल रहा है। उस वजह से गोवा में सरकार जैसे तैसे चल रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LImXnd

कोई टिप्पणी नहीं