Breaking News

अब जब भी बाजार में मिले 100 रुपए का नोट, तो हो जाएं सावधान, वरना लगेगा बड़ा झटका


नोटबंदी के बाद बाजार में नकली नोटों की संख्या बढ़ने लगी है। इस वक्त बाजार में 100 रुपए के सबसे ज्यादा नकली नोट आ रहे हैं। खुद रिजर्व बैंक का कहना है कि मौजूदा नकली करंसी में 100 रुपए के नोटों की संख्या सबसे ज्यादा है। एेसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर 100 रुपए के नकली नोट को कैसे पहचानें। यह एक फ्लोरल डिजाइन है जो वॉटरमार्क विंडो के बगल में वर्टिकल बैंड पर होती है। इसमें 100 लिखा होता है जो नोट की दोनों तरफ मिलाकर पूरा होता है। यानी सामने से भरा और पीछे की तरफ से खाली आकृति को मिलाकर 100 लिखा होता है। लाइट में देखने पर 100 की पूरी आकृति दिखती है। नोट पर वॉटर मार्क देखना जरूरी होता है। वॉटरमार्क में हल्के शेड में गांधी जी की तस्वीर होती है। वहीं पर 100 भी लिखा होता है जो नोट को थोड़ा टेढ़ा करने पर साफ दिखाई देता है। इसे लाइट में भी देखा जा सकता है।नोट पर नीचे की तरफ चमकीली स्याही से नंबर लिखे होते हैं। इसमें ऑप्टिकल फाइबर भी होता है जिसे अल्ट्रावॉइलट लाइट में देखा जा सकता है। नोट में 2mm का सुरक्षा धागा लगा होता है जिसपर भारत और RBI लिखा होता है। अलग-अलग ऐंगल से देखने पर यह नीले और हरे रंग में दिखाई देता है। लाइट में देखने पर यह पूरी रेखा दिखाई देती है। इंतालियो प्रिंटिंग की वजह से महात्मा गांधी की तस्वीर, रिजर्व बैंक की मुहर, अशोक स्तंभ और गवर्नर के साइन उभरे हुए लगते हैं। नकली नोट पर ऐसा नहीं होता है। इसे छूकर महसूस किया जा सकता है।महात्मा गांधी की तस्वीर और वर्टिकल बैंड के बीच में RBI और 100 लिखा होता है। इसे मैग्निफाइंग ग्लास की मदद से देखा जा सकता है। नोट पर एक विशेष तरह का आइंडेंटिफिकेशन मार्क होता है। 100 रुपये के नोट में यह त्रिकोण के आकार का होता है जो बाईं तरफ अशोक स्तंभ के ऊपर वर्टिकल बैंड पर बना होता है। बैंक नोट के पीछे तरफ प्रिंटिंग का साल छपा होता है। वर्टिकल बैंड पर 100 की लैटेंट इमेज होती है जिसे नोट को क्षैतिज रखने पर देखा जा सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wtHfMq

कोई टिप्पणी नहीं