Breaking News

कभी थी ब्रिटेन की सबसे मशहूर मॉडल, आज हो चुकी है ऐसी हालत, खुद को कहने लगी राक्षस


ब्रिटेन की मशहूर मॉडल्स में से एक केटी प्राइस इन दिनों सुर्खियों में है, कारण है उनकी बिगड़ी हुई प्लास्टिक सर्जरी। 1995 में ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने वाली केटी की सुंदरता ने जल्द ही लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन केटी और सुंदर दिखने की चाह में साल-दर-साल प्लास्टिक सर्जरी करवाती रहीं और आज उनकी यह स्थिति हो गई है कि वह बिना सहारे के खड़े भी नहीं हो पा रही हैं। इतना ही नहीं उनके चेहरे को भी पट्टियों के सहारे बांधा गया है।केटी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मेरी स्थिति यह हो गई है कि मैं बोल तक नहीं पा रही हूं। मैं सुंदर दिखना चाहती थी, लेकिन अब मैं हॉरर फिल्मों के राक्षस की तरह दिखती हूं। केटी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पूरे शरीर का लिपोसक्शन करवाया। साथ ही आंख और होंठ के उठाव, ठुड्डी के नीचे लिपोसक्शन और नितंब में वसा का इंजेक्शन लगवाया था, लेकिन इसके बाद स्थिति खराब हो गई। मैं ठीक से खड़ी तक नहीं हो पा रही हूं, मेरे पूरे चेहरे पर टांके लगे हैं, पूरे शरीर में छेद हैं। मैं अब सुंदर नहीं डरावनी लग रही हूं। मैं यह सोचकर दुखी हो रही हूं कि ये मैंने क्या कर लिया। ईमानदारी से, मैं नरक में वापस आ गई हूं। राक्षस जैसी दिखती हूं। मुझे लगता है कि मैंने अपनी सनक में गलत कदम उठा लिया। लगता है कि मैं मरने जा रही हूं। मुझे लगता था कि मैं कभी बूढ़ी नहीं दिखूं, लेकिन मेरे स्थिति को देखकर मुझे लगता है कि अब मुझे बूढ़ी केटी ही दिखना है।केटी ने अनगिनत प्लास्टिक सर्जरी करवाई और खुद की प्लास्टिक सर्जरी की दिग्गज के रूप में ब्रांड इमेज बनाई। उन्हें तीन बार फेसलिफ्ट और लिपोसक्शन करवाया। वहीं 12 से ज्यादा बार बूब जॉब्स करवा चुकी हैं। 30 बार बोटॉक्स करवा चुकी हैं। इसके साथ ही अपने चेहरे कई दर्जनों बार सर्जरी करवाई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dKwcnW

कोई टिप्पणी नहीं