कोरोना पर भारी पड़ा ये राज्य, शुरूआत में ही ठीक हुए इतने मरीज

असम राज्य शुरूआत में ही कोरोना वायरस पर भारी पड़ रहा है। यहां पर इस खतरनाक से संक्रमित 3 मरीज ठीक हो चुके हैं, जकि दो दर्जन से ज्यादा का ईलाज चल रहा है। ठीक हुए इन मरीजों को गोलपारा सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार दो जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। Follow @dailynews360 सरमा ने कहा कि कोविड-19 को लेकर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशानुसार उन्हें 14-दिवसीय पृथकवास के लिए भेजा गया है। सोनपुर जिला अस्पताल से बुधवार शाम को दो व्यक्तियों को छुट्टी मिल चुकी है और उन्हें जगीरोड में हिंदुस्तान पेपर कॉर्पोरेशन के अतिथि गृह में पृथकवास में रखा गया है।सरमा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री पीयूष हजारिका अस्पतालों से कोविड-19 रोगियों को छुट्टी मिलने के दोनों अवसरों पर मौजूद थे। असम में अब कोविड-19 के 32 में से 26 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RIiuqv
कोई टिप्पणी नहीं