सावधान! अब 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कहां-कहां

अब लॉकडाउन की अवधि 14 से 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला फिलहाल ओडिशा सरकार ने लिया है। राज्य की नवीन पटनायक सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। ओडिशा सरकार ने राज्य में 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है। Tweets by dailynews360 ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस फैसले के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से इस अवधि के दौरान ट्रेन और विमान सेवाएं नहीं शुरू करने की अपील की है। ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 17 जून तक के लिए बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बंद रहेंगी। बता दें कि देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके साथ ही ट्रेन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हैं। सिर्फ मालगाड़ियों के जरिए जरूरी चीजों की ढुलाई की जा रही है। इससे पहले कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से चर्चा के दौरान लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था।Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e9eybO
कोई टिप्पणी नहीं