घर में लगा गीजर एक ही झटके में ले सकता है जान, पढ़िये ये दर्दनाक कहानी और कारण

आजकल अधितम घरों में ठंड के इस मौसम में बाथरूम में गीजर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि गीजर इतना खतरनाक साबित हो सकता है कि वो एक ही झटके में जान ले सकता है। जी हां, हाल ही में सामने आई एक घटना में इसी बात का खुलासा हुआ है जिसमें एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। इस छात्रा का नाम ध्रुवी गोहिल है और मुंबई की रहने वाली थी।बताया गया है कि कुछ दिन पहले ध्रुवी सुबह नहाने के लिए बाथरूम में अंदर गई लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं निकली, इसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कलेजा कांप उठा। क्योंकि लड़की बेहोश पड़ी थी और उसका सिर गर्म पानी से जल चुका है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि गैस गीजर से निकलने वाली जहरीली कार्बन मोनो ऑक्सइड के निकलने के कारण ध्रुवी बेहोश हो गई। हालांकि परिजन फौरन उसें पास के ही अस्पताल में लेकर गए जहां 24 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया।इसके बाद खुलासा हुआ कि ध्रुवी की मौत का कारण गैस गीजर बिना जिसमें से जहरीली गैस निकली और वो बेहोश हो गई। इसके अलावा बाथरूम में वेंटिलेशन भी नहीं था और ठंड की वजह से ध्रुवी ने खिड़की और दरवाजा बंद कर दिया था। इसके बाद गैस गीजर से निकलने वाली मोनो ऑक्साइड बाहर नहीं निकल पाई और ध्रुवी बेहोश होकर गिर गई।आपको बता दें कि इस समय मार्केट में दो तरह के गीजर मिलते हैं। एक इलेक्ट्रिक गीजर और दूसरा गैस गीजर। गैस गीजर में CNG या LPG गैस का यूज होता है तथा खर्च के हिसाब से ये इलेक्ट्रिक गीजर से सस्ता भी पड़ता है। पैसा बचाने की वजह से अक्सर लोग गैस गीजर ही लगवा लेते है जो कि खतरनाक है। इसके अलावा जहां तक संभव हो तो गैस गीजर को बाथरूम से बाहर ही लगवाएं क्योंकि इससे जान का खतरा होता है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aga8hE
कोई टिप्पणी नहीं