गजब! दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने खुद दुकानों पर बेचा सामान, आप भी देखिए

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस इस समय भारत दौरे पर हैं। जेफ बेजोस ने इस दौरे पर भारत को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से दो खास फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में जेफ बेजोस किसी दुकानदार को कुछ सामान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ जेफ बेजोस ने लिखा है कि डिलिवरी प्वाइंट के तौर पर अमेजन ने भारत के हजारों किराना स्टोर्स के साथ पार्टनरशिप किया है। यह ग्राहकों के लिए बेहतर है और इससे दुकानदार को भी बेहतर कमाई का मौका मिल रहा है।जेफ बेजोस ने ऐलान किया कि 2025 तक भारत में 10 लाख लोगों को नौकरियां देंगे। अमेजन ने कहा कि वह इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक्स में निवेश करके नए जॉब देंगे। अमेजन के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर जेफ बेजोस ने कहा कि हम अगले 5 साल में 10 लाख रोजगार देना चाहते हैं।इसके पहले जेफ बेजोस ने भारत के भविष्य को लेकर कहा कि 21वीं सदी में भारत का दौर होगा। राजधानी नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अमेजन साल 2024 तक भारत में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के क्षेत्र में 1 अरब डॉलर का निवेश करेगी। बेजोस 3 दिनों की यात्रा पर भारत आए हुए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा था कि उनकी कंपनी भारत में 1 अरब डॉलर का निवेश करेगी। बेजोस ने बताया कि 2014 से अब तक कंपनी ने भारत में 5.5 अरब डॉलर का निवेश किया है।
Amazon partners with thousands of kirana stores all over India as delivery points. It’s good for customers, and it helps the shop owners earn additional income. Got to visit one in Mumbai. Thank you, Amol, for letting me deliver a package. #MSME pic.twitter.com/VpoHUoJOIH
— Jeff Bezos (@JeffBezos) January 18, 2020
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3araeCP
कोई टिप्पणी नहीं