Under-23 वूमेंस क्रिकेट में इस राज्य के छूटे पसीने, 7 विकेट से जीत लिया गया मैच

बीसीसीआइ द्वारा वूमेंस क्रिकेट इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में अरुणाचल प्रदेश को हार का मुहं देखना पड़ा। छत्तीसगढ़ की टीम ने 7 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआइ) द्वारा अंडर-23 वूमेंस इंटर स्टेट टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।अरुणाचल की टीम ने जीता टाॅसआंध्प्रदेश के गुंटूर में इस मैच का आयोजन किया गया था। आयोजित टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 33 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। इस पारी में अरुणाचल प्रदेश की ओर से शुभांगी ने 2, दायुम ने 4, शीतल ने 2, मेघा ने 14, शिवांगी ने 5 रन ही बनाए।3.1 ओवर में ही बनाए 37 रन इस पारी में छत्तीसगढ़ की ओर से बॉलिंग करते हुए ज्योति ने 3 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लिया। देविका वैद्य ने 4 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट लिए। शिवानी यादव ने 4 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट लिए। मनप्रीत कौर ने 2 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट लिया। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने सिर्फ 3.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 37 रन बना लिए। 7 विकेट से छत्तीसगढ़ दर्ज की जीतछत्तीसगढ़ की इस पारी में बैटिंग करते हुए शिवानी टी.कृष्णा ने 2 चौके के सहारे 6 बॉल में 10 रन जोड़े। यशी पाण्डेय ने 2 चौके बलबूते 4 बॉल में 10 रन बनाए। तेजल हसबनिस ने 3 चौके के सहारे 6 बॉल में 14 रन की पारी खेली। वहीं इस पारी में अरुणाचल प्रदेश की ओर से बॉलिंग करते हुए दायुम ने 1.1 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिया। इस तरह मैच को छत्तीसगढ़ की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Wk2kL
कोई टिप्पणी नहीं