Breaking News

बस इस लिक्विड को टायर पर लगाने से ठीक को जाएगा पंक्चर, लगता है बस एक मिनट का समय

नई दिल्ली: जो लोग बाइक या कार चलाते हैं उन्हें आए दिन टायर पंक्चर ( tyre Puncture ) की दिक्कत से जूझना पड़ता है, इस दौरान अगर मैकेनिक मिल जाए तब तो ठीक रहता है और मैकेनिक ना मिले तो काफी मशक्कत करनी पड़ती है जिसमें वक्त और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं। लेकिन अब हम आपको ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप खुद ही अपनी बाइक या कार का पंक्चर रिपेयर कर सकते हैं वो भी आधे मिनट से भी कम समय ।

Tyre puncture

दरअसल हाल ही में बाइक सील नाम की कंपनी ने एक चमत्कारी लिक्विड लांच किया है जिससे कुछ ही सेकंडों में बाइक के पंक्चर को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। इस प्रोडक्ट की खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी मैकेनिक की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसे आप खुद ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tyre puncture

यह प्रोडक्ट लिक्विड फॉर्म में आता है इसलिए आप इसे बड़ी आसानी से अपनी बाइक के साथ कैरी कर सकते हैं और बाइक पंक्चर होने के कुछ ही मिनटों में इसे ठीक भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने टायर में उस जगह पर इस लिक्विड को डालना होता है जहां पर कील या फिर कोई नुकीली चीज से छेद हो गया हो।

इसके बाद आपको बस अपने टायर को वैसे ही छोड़ देना है क्योंकि बाकी का काम ये चमत्कारी लिक्विड अपने आप कर देता है और फिर आप अपनी बाइक को ले जा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YMlHu3

कोई टिप्पणी नहीं