Breaking News

केंद्र सरकार के इस फैसले से बदलने वाली है हजारों कर्मचारियों की जिंदगी


असम में बंद हुई पेपर मिलों के पुनरुद्धार से संबंधित एक खबर सामने आई है। हाल ही में असम के नौ सदस्यीय भाजपा सांसदों के एक दल ने केंद्रीय हेवी इंडस्ट्रीज एंड पब्लिक एंटरप्राइजेज मंत्री अरविंद गणपत सावंत से मुलाकात की। मुलाकात में बंद मिलों के संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाने से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि वह असम में दोनों बंद पड़े पेपर मिलों के दोबारा संचालन के लिए ठोस कदम उठाएंगे।केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल ने लगभग आधे घंटे तक मंत्री के साथ बैठक की। जिसमें मिलों के फिर से संचालन के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने सुझाव दिया कि मंत्री अपने कामकाज के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल या निजीकरण को अपनाएं।उल्लेखनीय है कि पंचग्राम की कछार इकाई में 20 अक्टूबर, 2015 से काम बंद कर दिया था, जबकि नगांव के जागीरोड में स्थित मिल 31 मार्च, 2017 से बंद पड़ी हुई है।आपको बता दें कि इन दोनों पेपर मिलों के खुलने से असम के हजारों बेरोजगार हो चुके कर्मचारियों के साथ-साथ युवाओं को रोजगार मिलने की संभावनाओं को बल मिलेगा। हजारों बेरोजगार व्यक्तियों को इन मिलों के पुनरुद्धार से रोजगार मिलेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Fm0MTz

कोई टिप्पणी नहीं