Breaking News

कमजोर दिल वाले ना देंखे, ये है दुनिया की सबसे खौफनाक सुरंग


इस वीडियो में हम आपको दुनिया की सबसे डरावनी लंबी सुरंग के बारे में बता रहे हैं जो उस शहर में बनी है जो प्यार का शहर कहलाता है। यह डरावनी सुरंग ब्यूटी और लव के शहर पेरिस में है। पूरी सुरंग 60 लाख लोगों के कंकालों से बनी है। 320 किलोमीटर लंबी यह सुरंग पेरिस कैटाकॉम्ब के नाम से मशहूर है। सुरंग में कंकाल से ही दीवारें बनी हुई हैं। पूरी सुरंग को पब्लिक के लिए नहीं खोला गया है, लेकिन सुरंग के कुछ हिस्सों को पर्यटक देख सकते हैं। इस डरावनी सुरंग में आपको जगह-जगह इंसानी कंकाल दिखेंगे। कपाल की हड्डियों से बनी दीवारें दिखेंगी। सुरंग की कहानी बड़ी ही रोचक है। 18वीं सदी में पेरिस में कब्रिस्तान के लिए जगह कम पड़ गई और कई शवों को पूरी तरह से जलाया नहीं जा सका। ऐसे में अधिकारियों ने इन शवों को भूमिगत खदानों में डलवा दिया। ऐसे ही 1780 से लेकर 1814 तक करीब 60 लाख से ’यादा शवों को इस सुरंग में डाला गया। जब कंकालों की लंबी कतार लग गई तो एक पादरी के कहने पर कंकालों से दीवारनुमा आकृति बना दी गई ताकि मृत लोगों के आत्मा को शांति मिल सके। 19वीं सदी में इस सुरंग में मशरूम भी उगाई गई थी। कई लोगों ने इस सुरंग के अंदर तक जाकर यहां की तस्वीरें भी सार्वजनिक की।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Hd4e6e

कोई टिप्पणी नहीं