Breaking News

लोगों को मिली बड़ी राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है भाव


पिछले कर्इ दिनों से लगातार तेल की कीमतों में हाे रही बढ़ोतरी के बाद बुधवार को कोर्इ बदलाव नहीं हुआ है। आज महानगरों में तेल मंगलवार की ही कीमतों पर मिलेंगे। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 14 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 82.86 रुपए हो गई जो कि सोमवार को 82.72 रुपये प्रति लीटर थी। मुंबई में 90.22 रुपये, कोलकाता में 84.68 और चेन्नै में पेट्रोल की कीमत 86.13 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 10 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 74.12 रुपये, मुंबई में 78.69 रुपये, कोलकाता में 75.97 रुपये और चेन्नै में 78.36 रुपये प्रति लीटर हो गई। बता दें कि 1 अगस्त से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला शुरू हुआ है। उसके बाद से रोजाना इसके दाम बढ़ते जा रहे हैं। इतने दिनों में महज 2-4 दिन ही ऐसे हैं जब तेल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। जनता सरकार से तेल की कीमतों पर राहत देने के लिए लगातार विरोध कर रही है, लेकिन सरकार की तरफ से फिलहाल इसपर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तेल की कीमतों में होने वाली इस बढ़त के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना एक प्रमुख वजह है। कैसे देखें कीमत? अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए आप iocl.com पर जा सकते हैं। वहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं। जिन्हें 92249 92249 पर मेसेज कर अपने यहां की कीमत फोन पर ही जानी जा सकती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O8pgW3

कोई टिप्पणी नहीं