इटली के इस शहर की तरह है भारत का लवासा, खूबसूरती देख भूल जाएंगे शिमला, नैनीताल...

मुंबई और पुणे की भाग दौड़ की जिंदगी से एक दम उलट लवासा वाकई देखने वाली जगह है। लवासा की खूबसूरती, शांति आैर सुकून को देखकर अाप शिमला, मनाली या नैनीताल जैसे हिल स्टेशंस को भूल जाएंगे। तो आइए जानते हैं लवासा को थोड़ा और करीब से...लवासा एक प्लान्ड हिल स्टेशन है, जिसे वेस्टर्न घाट्स पर वरसगांव बांध के पास बनाया गया है। लवासा पुणे से महज 65 किलोमीटर और मुंबई से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है, इसलिए विकेंड पर यहां छुट्टियां मनाने आराम से जाया जा सकता है। यहां के खूबसूरत हरे भरे पहाड़ और लेक के नजारे मन मोह लेने वाले हैं। लवासा का स्टाइल हूबहू इटली के शहर पोर्टोफिनो से लिया गया है। सो, लवासा को मॉडर्न सिटी के नक्शे पर बना हिल स्टेशन कह सकते हैं। आजादी के बाद देश का पहला हिल स्टेशन बनने का गौरव लवासा को ही मिला है। यह 100 वर्ग किलोमीटर यानी करीब 25,000 वर्ग एकड़ इलाके में फैला है। जरा ऊंचाई पर बसा है, करीब 2100 फुट पर।फन एंड मस्तीअगर आप जब भी लवासा जाएं तो यहां वॉटर स्पोर्ट्स करना कभी न भूले. ये काफी एंटरटेनिंग और एडवेंचरस है. साथ ही यहां पर मौजूद VORTEX SPLASH PAD में फुल ऑन फन और मस्ती का पूरा चांस मिलता है। इसके अलावा अगर सुकून चाहते हैं तो आप लवासा की हरी-भरी और शांत पहाडि़यों के आसपास एक वॉक ले सकते हैं और लेक के किनारे भी शांति के कुछ पल पा सकते हैं।बोटिंग और मैरी गो राउंड लेक में बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। खासतौर से नन्हे-मुन्नों के लिए रेल इंजननुमा बस मैरी गो राउंड की सैर बड़ी अट्रेक्शन है। झील के इर्द-गिर्द लोग वॉक करना पसंद करते हैं। जहां तक निगाहें जाएं, बस मनोहर दृश्य ही नजर आते हैं। नजदीक ही बच्चों के खेलने-कूदने के लिए चिल्ड्रन पार्क भी है। कह सकते हैं कि अगर सपने में कभी किसी हिल स्टेशन को देखा है तो लवासा उससे कहीं आगे होगा। एक अनुपम तालमेल जहां पिक्चर परफेक्ट घाटी पुरानी लगते हुए भी वर्ल्ड सिटी की तमाम खूबियों से लैस है। यहां गुजारा वीकेंड यादगार गुलदस्ता बन कर जिन्दगी भर खुशबू से महकाता रहता है। एक दफा जाएंगे तो फिजाएं बार-बार बुलाती रहेंगी। कुल मिला कर, कह सकते हैं कि लवासा विकासशील टूरिस्ट ठिकाना है।होटल्सलवासा में होटल्स की अच्छी व्यवस्था है. यहां कई शानदार और लग्जरी होटल्स मौजूद हैं, जोकि टूरिस्टों के कंफर्ट और सेफ्टी का पूरा ख्याल रखते हैं. साथ ही यहां पर बेहतरीन स्पा ट्रीटमेंट का भी मौका है, जिससे आपके शरीर की पूरी थकान गायब हो जाएगी.ऐसे पहुंचेलवासा महाराष्ट्र का हिल स्टेशन है और पुणे शहर से सबसे नजदीक है - महज 65 किलोमीटर दूर। मुम्बई से भी जा सकते हैं। हांलाकि मुम्बई टु लवासा सड़क के रास्ते करीब 200 किलोमीटर है।दिल्ली से फ्लाइट से पुणे पहुंचने में 2 घंटे लगते हैं। आगे सड़क से 2 घंटे और सफर के बाद लवासा पहुंचते हैं।मुम्बई और पुणे से स्टेट परिवहन की बसें भी आती-जाती हैं। दिल्ली से ट्रेन से जाएं तो पुणे रेलवे स्टेशन ही उतरना पड़ता है। आगे लवासा तक भी ट्रेन है, जो पुणे रेलवे स्टेशन से ले सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wvBBsA
कोई टिप्पणी नहीं